सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

US-India Trade Deal: हो गई मिनी ट्रेड डील, अधिकारी बोले- टैरिफ के डर से भारत नहीं झुका... अमेरिका का रुख भी रहा नरम!

 

US-India Trade Deal: हो गई मिनी ट्रेड डील, अधिकारी बोले- टैरिफ के डर से भारत नहीं झुका... अमेरिका का रुख भी रहा नरम!

भारत और अमेरिका के बीच डील हो गई है. एक अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच मिनी ट्रेड डील हुई है. हालांकि अभी तक औपचारिक घोषण नहीं हुई है. आज रात कभी भी इसका ऐलान हो सकता है. 








































भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील (India-US Trade Deal) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. एक सीनियर अधिकारी के अनुसार, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने सीमित व्यापार समझौते पर सफलतापूर्वक बातचीत की है. यह डील कई सप्‍ताह तक चली गहन चर्चा के बाद हुई है, जिसमें भारत अपनी मांगों पर अड़ा रहा. 

बिजनेस टुडे के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका कड़ा रुख दिखाता तो हम टैरिफ के प्रभाव को झेलने के लिए तैयार थे, लेकिन वाशिंगटन ने बातचीत करने की इच्‍छा दिखाई और इससे डील आगे बढ़ सका. हालांकि अभी दोनों देशों के बीच ट्रेड डील की कोई अधिकारिक घोषण नहीं हुई है, लेकिन अधिकारी के इस अपडेट से भारत और अमेरिका के बीच लिमिटेड डील (मिनी डील) होना तय हो चुका है.

 

India-US डील के तहत बहुत से सेक्‍टर्स को राहत मिल सकता है. साथ ही इस समझौते में अमेरिकी मांगों के तहत मक्का और फलों के लिए भारतीय बाजार खोलने का भी जिक्र हो सकता है. समझौते की घोषणा सोमवार की रात होने वाली थी. लेकिन आज हो सकती है, क्योंकि पारस्परिक टैरिफ (Reciprocal Tariff) की समयसीमा बुधवार की रात को समाप्त हो रही है

कुछ ही घंटों में हो सकता है ऐलान
इस सफलता को दोनों देशों के बीच लॉन्‍ग टर्म व्यापार तनाव को हल करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है. इस लिमिटेड डील में चुनिंदा सेक्‍टर्स शामिल होने की उम्‍मीद है और इससे भविष्‍य में व्‍यापक ट्रेड डील का रास्‍ता खुलेगा. सूत्रों का कहना है कि इस डील का ऐलान कुछ ही घंटों में संभवत: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप द्वारा की जा सकती है. 

कहां फंसा था पेंच 

अमेरिका भारत से चाहता था कि वह उसके लिए डेयरी और एग्रीकल्‍चर प्रोडक्‍ट्स पर टैरिफ कम करे, ताकि अमेरिका के लिए एक बड़ा मार्केट मिले. लेकिन भारत अपनी बात पर अड़ा रहा, क्‍योंंकि अगर भारत अमेरिका की बात मान लेता तो यह उसके लिए बड़ा झटका होता. इस कारण दोनों देशों के बीच मिनी डील पर सहमति बनी है. 

1 अगस्‍त से नया टैरिफ
अमेरिका ने कुछ देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. सोमवार की रात अमेरिकी सरकार ने जापान और कोरिया पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया. इन दोनों देशों पर 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया गया है. 

2 अप्रैल को लगा था टैरिफ
बता दें, अमेरिका ने 2 अप्रैल 2025 को भारत समेत कई देशों पर पारस्परिक टैरिफ की घोषणा की थी, जिसमें भारत पर 26% अतिरिक्त शुल्क शामिल था, जिसे 90 दिनों के लिए निलंबित किया गया था. भारत इस एक्‍स्‍ट्रा टैरिफ को पूरी तरह हटाने की मांग कर रहा था, जबकि अमेरिका कृषि और डेयरी क्षेत्रों में बाजार पहुंच चाहता है, लेकिन भारत इसपर सहमत नहीं हुआ और फिर दोनों देशों के बीच मिनी ट्रेड डील पर सहमति बनी है


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

करिश्मा से रिश्ता टूटने के बाद उनकी शादी में पहुंचा था उनका एक्स

  करिश्मा से रिश्ता टूटने के बाद उनकी शादी में पहुंचा था उनका एक्स, पति संजय कपूर के सामने ही चूम लिए थे लोलो के हाथ  फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने नाम भी इस मौके पर पहुंचे थे और उनमें से एक थे अक्षय खन्ना, जिनके साथ कभी करिश्मा की शादी की अफवाह उड़ी थी.  करिश्मा से रिश्ता टूटने के बाद उनकी शादी में पहुंचा था उनका एक्स, पति संजय कपूर के सामने ही चूम लिए थे लोलो के हाथ फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने नाम भी इस मौके पर पहुंचे थे और उनमें से एक थे अक्षय खन्ना, जिनके साथ कभी करिश्मा की शादी की अफवाह उड़ी थी. जून 23, 2025 08 Twitter WhatsApp Facebook Reddit Emai नई दिल्ली:: साल 2003 में संजय कपूर  (Sunjay Kapur)  और करिश्मा कपूर  (Karisma Kapoor)  की शादी ने काफी सनसनी मचाई थी क्योंकि यह साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी. इस जोड़े ने 29 सितंबर, 2003 को एक गुरुद्वारे में हिंदू और सिख रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की. संजय और करिश्मा ने गुरुद्वारे में फेरे लिए, उसके बाद करिश्मा के पैतृक घर, मुंबई में कृष्णा राज बंगले में एक भव्य समारोह हुआ. करिश्मा और संज...

Work from home job

  Work From Home Job: घर बैठे लिखने वाला काम से कमाएं 35 हजार हर महिना आज के समय में  Work From Home Job  लाखों युवाओं और गृहणियों के लिए एक बड़ा सहारा बन चुका है। खासकर उन लोगों के लिए जो घर से ही पैसे कमाना चाहते हैं और ऑफिस जॉब नहीं कर पाते। अगर आपके पास एक स्मार्टफोन या लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन है तो आप  Freelance Writing  जैसी स्किल से घर बैठे आराम से हर महीने 30 से 35 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। यह काम आसान भी है, कम निवेश में शुरू हो जाता है और भविष्य में लंबे समय तक Career Growth भी देता है। क्या होता हैं लिखने वाला काम लिखने वाला काम यानी Writing Work एक ऐसा Job है जिसमें आपको ब्लॉग, आर्टिकल, न्यूज़ कंटेन्ट, सोशल मीडिया पोस्ट और एडवरटाइजिंग के लिए सामग्री लिखनी होती है। इंटरनेट पर आज हर कंपनी और ब्रांड को अच्छे Writer की जरूरत है ताकि वे अपने प्रोडक्ट और सर्विस को लोगों तक पहुंचा सकें। यह पूरी तरह Online Work है जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार घर बैठे कर सकते हैं। यही वजह है कि आज यह एक हाई डिमांड Job बन चुका है। लिखने वाला काम कौन कर सकता हैं यह ...