सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नो-एंट्री वाले रास्ते से ई-रिक्शा पर बैठकर जा रहे थे DM और SSP, होमगार्ड जवान ने रोका

नो-एंट्री वाले रास्ते से ई-रिक्शा पर बैठकर जा रहे थे DM और SSP, होमगार्ड जवान ने रोका, अब...

होमगार्ड की इस ईमानदारी और नियमों के प्रति निष्ठा को देखते हुए जिलाधिकारी और एसएसपी ने बिना किसी आपत्ति या बहस के अपना रास्ता बदल लिया. 

Mathura Mudia Purnima Fair: जिले का सबसे बड़ा सरकारी अधिकारी DM, जिले के पुलिस का सबसे बड़ा अधिकारी SSP और सामने होमगार्ड का एक मामूली जवान. लेकिन होमगार्ड के जवान ने कुछ ऐसा किया कि उनकी चहुंओर चर्चा हो रही है. दरअसल मथुरा के डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार रविवार को मुडिया पूर्णिमा मेले की तैयारियों की जायजा लेने ई-रिक्शा पर सवार होकर जा रहे थे. उनका सफर नो-एंट्री वाले रास्ते पर जाने ही वाला था लेकिन तभी वहां खड़े होमगार्ड के जवान ने डीएम और एसएसपी के ई-रिक्शा को रोक दिया.

मेले का जायजा लेने परिक्रमा पथ पर जा रहे थे अधिकारी

दरअसल मथुरा में गोवर्धन में आयोजित मुड़िया पूर्णिमा मेले के निरीक्षण के दौरान ऐसी घटना सामने आई, जहां एक होमगार्ड की कर्तव्यनिष्ठा ने जिले के शीर्ष अधिकारियों का ही रास्ता रोक दिया. जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार जब मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए ई-रिक्शा से परिक्रमा मार्ग की ओर बढ़ रहे थे, तब बागड़ी प्याऊ तिराहे पर तैनात होमगार्ड ने उन्हें रोक दिया. 

परिक्रमा मार्ग में ई-रिक्शा की नो-एंट्री

होमगार्ड ने यह स्पष्ट करते हुए ई-रिक्शा को आगे बढ़ने से मना कर दिया कि परिक्रमा मार्ग में ई-रिक्शा की एंट्री नहीं है. जब उन्हें बताया गया कि ई-रिक्शा में खुद जिलाधिकारी और एसएसपी हैं, तब भी वह अपने कर्तव्यों पर अडिग रहा और नियमों का पालन करते हुए ई-रिक्शा को आगे जाने की अनुमति नहीं दी.

होमगार्ड की इस ईमानदारी और नियमों के प्रति निष्ठा को देखते हुए जिलाधिकारी और एसएसपी ने बिना किसी आपत्ति या बहस के अपना रास्ता बदल लिया.

एसएसपी बोले- होमगार्ड जवान को सम्मानित किया जाएगा

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा, "यह कर्तव्यों का सर्वोत्तम उदाहरण है. सभी सुरक्षाकर्मियों को स्पष्ट निर्देश थे कि परिक्रमा मार्ग में किसी भी ई-रिक्शा को प्रवेश नहीं मिलेगा, और इस होमगार्ड ने उस आदेश का पूरी निष्ठा से पालन किया है." एसएसपी ने होमगार्ड को आगामी मीटिंग में सम्मानित करने की घोषणा भी की है. 

नो-एंट्री वाले रास्ते से ई-रिक्शा पर बैठकर जा रहे थे DM और SSP, होमगार्ड जवान ने रोका, अब...
Mathura Mudia Purnima Fair: जिले का सबसे बड़ा सरकारी अधिकारी DM, जिले के पुलिस का सबसे बड़ा अधिकारी SSP और सामने होमगार्ड का एक मामूली जवान. लेकिन होमगार्ड के जवान ने कुछ ऐसा किया कि उनकी चहुंओर चर्चा हो रही है. दरअसल मथुरा के डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार रविवार को मुडिया पूर्णिमा मेले की तैयारियों की जायजा लेने ई-रिक्शा पर सवार होकर जा रहे थे. उनका सफर नो-एंट्री वाले रास्ते पर जाने ही वाला था लेकिन तभी वहां खड़े होमगार्ड के जवान ने डीएम और एसएसपी के ई-रिक्शा को रोक दिया.

मेले का जायजा लेने परिक्रमा पथ पर जा रहे थे अधिकारी

दरअसल मथुरा में गोवर्धन में आयोजित मुड़िया पूर्णिमा मेले के निरीक्षण के दौरान ऐसी घटना सामने आई, जहां एक होमगार्ड की कर्तव्यनिष्ठा ने जिले के शीर्ष अधिकारियों का ही रास्ता रोक दिया. जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार जब मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए ई-रिक्शा से परिक्रमा मार्ग की ओर बढ़ रहे थे, तब बागड़ी प्याऊ तिराहे पर तैनात होमगार्ड ने उनLatest and Breaking News on NDTV

परिक्रमा मार्ग में ई-रिक्शा की नो-एंट्री

होमगार्ड ने यह स्पष्ट करते हुए ई-रिक्शा को आगे बढ़ने से मना कर दिया कि परिक्रमा मार्ग में ई-रिक्शा की एंट्री नहीं है. जब उन्हें बताया गया कि ई-रिक्शा में खुद जिलाधिकारी और एसएसपी हैं, तब भी वह अपने कर्तव्यों पर अडिग रहा और नियमों का पालन करते हुए ई-रिक्शा को आगे जाने की अनुमति नहीं दी.

होमगार्ड की इस ईमानदारी और नियमों के प्रति निष्ठा को देखते हुए जिलाधिकारी और एसएसपी ने बिना किसी आपत्ति या बहस के अपना रास्ता बदल लिया.

एसएसपी बोले- होमगार्ड जवान को सम्मानित किया जाएगा

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा, "यह कर्तव्यों का सर्वोत्तम उदाहरण है. सभी सुरक्षाकर्मियों को स्पष्ट निर्देश थे कि परिक्रमा मार्ग में किसी भी ई-रिक्शा को प्रवेश नहीं मिलेगा, और इस होमगार्ड ने उस आदेश का पूरी निष्ठा से पालन किया है." एसएसपी ने होमगार्ड को आगामी मीटिंग में सम्मानित करने की घोषणा भी की है.

Latest and Breaking News on NDTV

लोग होमगार्ड जवान की कर रहे तारीफ

इस घटना के बाद आम जनता और सोशल मीडिया पर यूजर्स होमगार्ड की जमकर सराहना कर रहे हैं. लोग उसकी ईमानदारी और निडरता को प्रशासनिक व्यवस्था के लिए एक प्रेरक उदाहरण बता रहे हैं. साथ ही, वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से नियमों के प्रति सम्मान दर्शाते हुए रास्ता बदलने के फैसले की भी प्रशंसा हो रही है.

मुड़िया पूर्णिमा मेले में बड़ी संख्या में जुटते हैं लोग

मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मथुरा पुलिस इस साल पूरी तरह मुस्तैद है. मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को सुरक्षा देने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी कर रहा है.

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग और मेला क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर विशेष रूप से ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं. इन अत्याधुनिक ड्रोन से मिलने वाली फुटेज का विश्लेषण कर संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है. मथुरा एसएसपी के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार है.

मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़

गुरु पूर्णिमा का पंच दिवसीय मेला प्रारंभ होते ही मथुरा जंक्शन पर भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े जिससे पूरे जंक्शन पर हर तरफ सिर्फ श्रद्धालु ही नजर आ रहे हैं. लोगों के पास जहां बैठने को भी जगह नहीं मिल रही थी तो वहीं ट्रेनें भी खचाखच भरी हुई नजर आ रही है. जिससे ट्रेन से उतरने और चढ़ने वाली सवारियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US-India Trade Deal: हो गई मिनी ट्रेड डील, अधिकारी बोले- टैरिफ के डर से भारत नहीं झुका... अमेरिका का रुख भी रहा नरम!

  US-India Trade Deal: हो गई मिनी ट्रेड डील, अधिकारी बोले- टैरिफ के डर से भारत नहीं झुका... अमेरिका का रुख भी रहा नरम! भारत और अमेरिका के बीच डील हो गई है. एक अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच मिनी ट्रेड डील हुई है. हालांकि अभी तक औपचारिक घोषण नहीं हुई है. आज रात कभी भी इसका ऐलान हो सकता है.  भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील (India-US Trade Deal) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. एक सीनियर अधिकारी के अनुसार, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने सीमित व्यापार समझौते पर सफलतापूर्वक बातचीत की है. यह डील कई सप्‍ताह तक चली गहन चर्चा के बाद हुई है, जिसमें भारत अपनी मांगों पर अड़ा रहा.  बिजनेस टुडे के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका कड़ा रुख दिखाता तो हम टैरिफ के प्रभाव को झेलने के लिए तैयार थे, लेकिन वाशिंगटन ने बातचीत करने की इच्‍छा दिखाई और इससे डील आगे बढ़ सका. हालांकि अभी दोनों देशों के बीच ट्रेड डील की कोई अधिकारिक घोषण नहीं हुई है, लेकिन अधिकारी के इस अपडेट से भारत और अमेरिका के बीच लिमिटेड डील (मिनी डील) होना तय हो चुका है.   India-US डील के तह...

करिश्मा से रिश्ता टूटने के बाद उनकी शादी में पहुंचा था उनका एक्स

  करिश्मा से रिश्ता टूटने के बाद उनकी शादी में पहुंचा था उनका एक्स, पति संजय कपूर के सामने ही चूम लिए थे लोलो के हाथ  फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने नाम भी इस मौके पर पहुंचे थे और उनमें से एक थे अक्षय खन्ना, जिनके साथ कभी करिश्मा की शादी की अफवाह उड़ी थी.  करिश्मा से रिश्ता टूटने के बाद उनकी शादी में पहुंचा था उनका एक्स, पति संजय कपूर के सामने ही चूम लिए थे लोलो के हाथ फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने नाम भी इस मौके पर पहुंचे थे और उनमें से एक थे अक्षय खन्ना, जिनके साथ कभी करिश्मा की शादी की अफवाह उड़ी थी. जून 23, 2025 08 Twitter WhatsApp Facebook Reddit Emai नई दिल्ली:: साल 2003 में संजय कपूर  (Sunjay Kapur)  और करिश्मा कपूर  (Karisma Kapoor)  की शादी ने काफी सनसनी मचाई थी क्योंकि यह साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी. इस जोड़े ने 29 सितंबर, 2003 को एक गुरुद्वारे में हिंदू और सिख रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की. संजय और करिश्मा ने गुरुद्वारे में फेरे लिए, उसके बाद करिश्मा के पैतृक घर, मुंबई में कृष्णा राज बंगले में एक भव्य समारोह हुआ. करिश्मा और संज...

Work from home job

  Work From Home Job: घर बैठे लिखने वाला काम से कमाएं 35 हजार हर महिना आज के समय में  Work From Home Job  लाखों युवाओं और गृहणियों के लिए एक बड़ा सहारा बन चुका है। खासकर उन लोगों के लिए जो घर से ही पैसे कमाना चाहते हैं और ऑफिस जॉब नहीं कर पाते। अगर आपके पास एक स्मार्टफोन या लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन है तो आप  Freelance Writing  जैसी स्किल से घर बैठे आराम से हर महीने 30 से 35 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। यह काम आसान भी है, कम निवेश में शुरू हो जाता है और भविष्य में लंबे समय तक Career Growth भी देता है। क्या होता हैं लिखने वाला काम लिखने वाला काम यानी Writing Work एक ऐसा Job है जिसमें आपको ब्लॉग, आर्टिकल, न्यूज़ कंटेन्ट, सोशल मीडिया पोस्ट और एडवरटाइजिंग के लिए सामग्री लिखनी होती है। इंटरनेट पर आज हर कंपनी और ब्रांड को अच्छे Writer की जरूरत है ताकि वे अपने प्रोडक्ट और सर्विस को लोगों तक पहुंचा सकें। यह पूरी तरह Online Work है जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार घर बैठे कर सकते हैं। यही वजह है कि आज यह एक हाई डिमांड Job बन चुका है। लिखने वाला काम कौन कर सकता हैं यह ...