सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अदाणी पावर ने विदर्भ पावर का अधिग्रहण किया पूरा, कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 18,150 मेगावॉट हुई

 

अदाणी पावर ने विदर्भ पावर का अधिग्रहण किया पूरा, कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 18,150 मेगावॉट हुई

Adani Power Acquisition: अदाणी पावर लिमिटेड देश की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर प्रोड्यूसर कंपनी है. इसकी पावर यूनिट्स गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में फैली हुई हैं















नई दिल्ली:

अदाणी पावर लिमिटेड (APL) ने 600 मेगावॉट की विदर्भ पावर परियोजना का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. कंपनी ने यह डील कुल 4,000 करोड़ रुपये में पूरी की है. यह परियोजना 2×300 मेगावॉट की कोयला आधारित पावर यूनिट है, जो महाराष्ट्र के नागपुर जिले के बुटीबोरी इलाके में स्थित है.

अब अदाणी पावर की कुल उत्पादन क्षमता 18,150 मेगावॉट

इस डील के साथ अदाणी पावर की कुल ऑपरेशनल कैपैसिटी बढ़कर 18,150 मेगावॉट हो गई है. कंपनी देश की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर प्रोड्यूसर है और आगे भी अपने प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ा रही है.

2030 तक 30,670 मेगावॉट क्षमता का लक्ष्य

कंपनी ने साफ किया है कि उसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2029–30 तक 30,670 मेगावॉट उत्पादन क्षमता तक पहुंचने का है. इसके लिए वह कई जगहों पर निर्माण कार्य कर रही है.अदाणी पावर फिलहाल 6 ब्राउनफील्ड अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल पावर प्लांट्स बना रही है, जिनकी क्षमता 1,600 मेगावॉट प्रति प्लांट है. ये प्लांट सिंगरौली-महान (मध्यप्रदेश), रायपुर, रायगढ़ और कोरबा (छत्तीसगढ़), और कवाई (राजस्थान) में बनाए जा रहे हैं.

इसके अलावा, एक 1,600 मेगावॉट का नया ग्रीनफील्ड प्लांट मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) में भी बनाया जा रहा है. साथ ही, कोरबा में ही 1,320 मेगावॉट का पुराना सुपरक्रिटिकल प्लांट भी दोबारा शुरू किया 

एनसीएलटी से मिली मंजूरी

विदर्भ पावर लिमिटेड (VIPL) पर पहले से कर्ज था और यह मामला दिवालिया प्रक्रिया (CIRP) के तहत चल रहा था. 18 जून 2025 को मुंबई एनसीएलटी बेंच ने अदाणी पावर की समाधान योजना को मंजूरी दी. इसके बाद 7 जुलाई 2025 को योजना को सफलतापूर्वक लागू कर दिया गया.

अदाणी पावर के सीईओ एसबी ख्यालिया ने कहा,"VIPL का अधिग्रहण कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा है. हम भविष्य में भी ऐसी संपत्तियों को बदलकर उपयोगी बनाने की दिशा में काम करते रहेंगे. हमारा फोकस देश को भरोसेमंद और सस्ती बिजली उपलब्ध कराना है, जिससे देश की विकास यात्रा को मजबूती मिले."

बता दें कि अदाणी पावर लिमिटेड देश की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर प्रोड्यूसर कंपनी है. इसकी पावर यूनिट्स गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में फैली हुई हैं. इसके अलावा,कंपनी गुजरात में 40 मेगावॉट का एक सोलर प्लांट भी  ऑपरेट करती है.

आज के शुरुआती कारोबार में अदाणी पावर के शेयरों ने अच्छी तेजी रही. यह 2.77 फीसदी चढ़कर 613.70 रुपए पर पहुंच गया.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US-India Trade Deal: हो गई मिनी ट्रेड डील, अधिकारी बोले- टैरिफ के डर से भारत नहीं झुका... अमेरिका का रुख भी रहा नरम!

  US-India Trade Deal: हो गई मिनी ट्रेड डील, अधिकारी बोले- टैरिफ के डर से भारत नहीं झुका... अमेरिका का रुख भी रहा नरम! भारत और अमेरिका के बीच डील हो गई है. एक अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच मिनी ट्रेड डील हुई है. हालांकि अभी तक औपचारिक घोषण नहीं हुई है. आज रात कभी भी इसका ऐलान हो सकता है.  भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील (India-US Trade Deal) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. एक सीनियर अधिकारी के अनुसार, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने सीमित व्यापार समझौते पर सफलतापूर्वक बातचीत की है. यह डील कई सप्‍ताह तक चली गहन चर्चा के बाद हुई है, जिसमें भारत अपनी मांगों पर अड़ा रहा.  बिजनेस टुडे के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका कड़ा रुख दिखाता तो हम टैरिफ के प्रभाव को झेलने के लिए तैयार थे, लेकिन वाशिंगटन ने बातचीत करने की इच्‍छा दिखाई और इससे डील आगे बढ़ सका. हालांकि अभी दोनों देशों के बीच ट्रेड डील की कोई अधिकारिक घोषण नहीं हुई है, लेकिन अधिकारी के इस अपडेट से भारत और अमेरिका के बीच लिमिटेड डील (मिनी डील) होना तय हो चुका है.   India-US डील के तह...

करिश्मा से रिश्ता टूटने के बाद उनकी शादी में पहुंचा था उनका एक्स

  करिश्मा से रिश्ता टूटने के बाद उनकी शादी में पहुंचा था उनका एक्स, पति संजय कपूर के सामने ही चूम लिए थे लोलो के हाथ  फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने नाम भी इस मौके पर पहुंचे थे और उनमें से एक थे अक्षय खन्ना, जिनके साथ कभी करिश्मा की शादी की अफवाह उड़ी थी.  करिश्मा से रिश्ता टूटने के बाद उनकी शादी में पहुंचा था उनका एक्स, पति संजय कपूर के सामने ही चूम लिए थे लोलो के हाथ फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने नाम भी इस मौके पर पहुंचे थे और उनमें से एक थे अक्षय खन्ना, जिनके साथ कभी करिश्मा की शादी की अफवाह उड़ी थी. जून 23, 2025 08 Twitter WhatsApp Facebook Reddit Emai नई दिल्ली:: साल 2003 में संजय कपूर  (Sunjay Kapur)  और करिश्मा कपूर  (Karisma Kapoor)  की शादी ने काफी सनसनी मचाई थी क्योंकि यह साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी. इस जोड़े ने 29 सितंबर, 2003 को एक गुरुद्वारे में हिंदू और सिख रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की. संजय और करिश्मा ने गुरुद्वारे में फेरे लिए, उसके बाद करिश्मा के पैतृक घर, मुंबई में कृष्णा राज बंगले में एक भव्य समारोह हुआ. करिश्मा और संज...

Work from home job

  Work From Home Job: घर बैठे लिखने वाला काम से कमाएं 35 हजार हर महिना आज के समय में  Work From Home Job  लाखों युवाओं और गृहणियों के लिए एक बड़ा सहारा बन चुका है। खासकर उन लोगों के लिए जो घर से ही पैसे कमाना चाहते हैं और ऑफिस जॉब नहीं कर पाते। अगर आपके पास एक स्मार्टफोन या लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन है तो आप  Freelance Writing  जैसी स्किल से घर बैठे आराम से हर महीने 30 से 35 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। यह काम आसान भी है, कम निवेश में शुरू हो जाता है और भविष्य में लंबे समय तक Career Growth भी देता है। क्या होता हैं लिखने वाला काम लिखने वाला काम यानी Writing Work एक ऐसा Job है जिसमें आपको ब्लॉग, आर्टिकल, न्यूज़ कंटेन्ट, सोशल मीडिया पोस्ट और एडवरटाइजिंग के लिए सामग्री लिखनी होती है। इंटरनेट पर आज हर कंपनी और ब्रांड को अच्छे Writer की जरूरत है ताकि वे अपने प्रोडक्ट और सर्विस को लोगों तक पहुंचा सकें। यह पूरी तरह Online Work है जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार घर बैठे कर सकते हैं। यही वजह है कि आज यह एक हाई डिमांड Job बन चुका है। लिखने वाला काम कौन कर सकता हैं यह ...